फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों पर लगाई जाए दुराचारियों की फोटो, अवैध खनन हुआ तो डीएम-एसपी होंगे जिम्मेदार : सीएम

Thu, 15 Oct 2020 11:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा, ऐसे दुराचारियों को चिह्नित कर न केवल उनकी करतूत परिजनों को बताएं, बल्कि उनकी फोटो चौराहों पर लगवाएं। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति व आगामी त्योहारों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि महिलाओं, बेटियों, नाबालिग बच्चों के लोगों के खिलाफ अपराध करने वालों का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे मिशन शक्ति के पहले चरण में नौ दिनों तक हर थाने में ऐसे असामाजिक तत्वों की सूची बनाने और विजय दशमी पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति, धर्मगुरु या किसी जनप्रतिनिधि के साथ हुए अपराध में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी खास ध्यान दें। उन्होंने हाल में हुईं घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जिला स्तर के अधिकारी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करें। किसी भी घटना में तत्काल मौके पर पहुंचे और अफवाहों से सख्ती से निपटें। उन्होंने सोशल मीडिया पर निगरानी, रामलीला और दुर्गा पंडालों में महिला पुलिस कर्मियों को सादे वस्त्र में तैनात करने व ड्रोन से निगरानी के भी निर्देश दिए।

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि खनन का काम शुरू हो रहा है। अवैध खनन न होने पाए। अगर अवैध खनन हुआ तो इसकी जिम्मेदारी डीएम-एसपी की होगी। उन्होंने कहा अगर कोई अधिकारी किसी माफिया को संरक्षण देता पाया जाता है तो उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो नजीर बनेगी।
विज्ञापन


बलरामपुर में मुख्यमंत्री करेंगे ‘मिशन शक्ति’ का आगाज
सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलरामपुर से ‘मिशन शक्ति’ का आगाज करेंगे। लखनऊ में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अभियान का शुभारंभ करेंगी। सीएम ने इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता पर चलाने के निर्देश देते हुए हर जिले में 100 रोल मॉडल का चयन करने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें