लखनऊ विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों में 140 पदों पर अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जा रही है। इन पदों की सूचना लविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर इन पदों पर भर्ती की जा रही है। लविवि ने विभागाध्यक्षों की मांग के आधार पर विभिन्न विभाग में जरूरत के हिसाब से पद जारी किए हैं।
लविवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक विभिन्न विभागों में संचालित पाठ्यक्रमों में विभागीय स्तर पर जरूरत के हिसाब से अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जाती थी। इस बार लविवि ने केंद्रीकृत स्तर पर अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती का फैसला किया है। इसके लिये विभागों से पद की जरूरत तथा जरूरी योग्यता का ब्योरा मांगा गया था। विभागवार वॉक इन इंटरव्यू की तारीख भी विवि की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है। इनके आधार पर उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं।
लविवि वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर नियुक्ति करने को भ्रष्टाचार करार दिया है। उनके अनुसार, बिना विज्ञापन जारी किए इस तरह की नियुक्ति मनमानी करने के लिए हो रही है। उन्होंने पूर्व में 280 पदों पर नियुक्त की बात आने के बावजूद सिर्फ 140 पदों पर साक्षात्कार के लिए उपलब्ध होने पर भी सवाल उठाया।
वहीं दूसरी ओर लविवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने इन आरोपों को पूरी तरह नकार दिया। उनका कहना है कि विवि की वेबसाइट पर विज्ञापन जारी करके अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जा रही है। जहां तक पद कम होने की बात है तो कोर्स के प्रदर्शन और मिलने वाली फीस के आधार पर ही पद संख्या तय की गई है। आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।