फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भरसार विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा रद्द, मेरिट से होंगे दाखिले

Wed, 19 Aug 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अप्रैल-मई में हुए थे प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन
  • एक सितंबर से अपलोड करनी होगी 12वीं की अंक तालिका
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार में इस बार प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। कोविड-19 के लगातार बढ़ते संक्रमण के चलते प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई है। लिहाजा, सभी दाखिले मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।

विज्ञापन


भरसार विवि ने प्रवेश परीक्षा के लिए अप्रैल और मई में ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। सभी पाठ्यक्रमों में दाखिलों की प्रवेश परीक्षा 28 जून को प्रस्तावित थीं। लेकिन, कोरोना की वजह से इस साल विवि प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करवा पाया। 

Trending Videos
विज्ञापन

दाखिले के लिए 12वीं के अंक आधार बनेंगे

इसलिए विवि ने तय किया है कि सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 12वीं के अंक आधार बनेंगे। इसके लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, उन्हें एक सितंबर से दस सितंबर के बीच वेबसाइट पर अपनी 12वीं अंकतालिका की फोटो कॉपी अपलोड करनी होगी। 15 सितंबर के बाद पहली मेरिट जारी की जाएगी। साथ ही दाखिलों की गाइडलाइंस भी जारी की जाएगी।

इस साल कोरोना संक्रमण की वजह से प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया है। हमने तय किया कि 12वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर दाखिले करेंगे। लिहाजा, सभी उम्मीदवारों को मार्कशीट अपलोड करने का विकल्प दिया जाएगा।
-डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक, कुलपति, भरसार विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें