फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि में यूजी के साथ होंगे पीएचडी के दाखिले, प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में नई टीम के गठन के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। विश्वविद्यालय में अभी सत्र 2020-21 के पीएचडी प्रवेश भी नहीं हुए हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन नए सत्र 2021-22 के यूजी प्रवेश के साथ ही पिछले साल के पीएचडी प्रवेश भी करेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाल ही में प्रवेश के लिए पहली बार डीन एडमिशन की नियुक्ति की है। साथ ही समन्वयक व सह समन्वयक की टीम की भी घोषणा की है। नई टीम ने प्रवेश से जुड़ी कवायद शुरू कर दी है। नौ मार्च से स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इससे जुड़ी विस्तृत प्रक्रिया को अंतिम रूप देकर इसकी जानकारी जारी की जाएगी।
विश्वविद्यालय में सत्र 2019-20 की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया आरक्षण आदि कारणों से काफी देर तक चली है। इसके बाद पीएचडी ऑर्डिनेंस में बदलाव कर अप्रूवल के लिए राजभवन भेजा गया था। फिर कोरोना की वजह से लॉकडाउन हो गया। इस वजह से अभी तक सत्र 2020-21 की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन यूजी के नए सत्र के प्रवेश के साथ ही पीएचडी के भी दाखिले शुरू करने की कवायद कर रहा है। जल्द ही विभागों से उनके यहां खाली सीटों का ब्योरा लेकर प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें