फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम के अनुभव के साथ कमाई का भी अवसर दे रहा एकेटीयू, महीने के मिलेंगे 15 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अपने बीटेक व एमसीए अंतिम वर्ष के पास आउट विद्यार्थियों को काम के अनुभव के साथ कमाई का भी अवसर दे रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से ऐसे विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप के आवेदन मांगे गए हैं। चयनित विद्यार्थियों को 15 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने 2020 में पास हुए और रोजगार तलाश रहे विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी पहल शुरू की है। वह इनको न सिर्फ इंटर्नशिप कराएगा बल्कि उन्हें अच्छा स्टाइपेंड भी देगा। इसके लिए 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें विवि से संबद्ध सरकारी या प्राइवेट कॉलेज के पास आउट विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि बीटेक कंप्यूटर साइंस, बीटेक आईटी और एमसीए के इस साल पास हुए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को एप डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़ा अनुभव होना चाहिए। आवेदन के बाद 10 विद्यार्थियों का इंटरव्यू व दूसरी औपचारिकता पूरी कर चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी छह महीने के लिए इंटर्नशिप पर रखे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के दौरान एप डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़ी ट्रेनिंग के साथ-साथ ऑफिस में काम करने का तौर-तरीका भी बताया जाता है। इसका लाभ उन्हें आगे जॉब में मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी यह योजना विश्वविद्यालय स्तर पर ही शुरू की गई है। हालांकि सरकारी घटक व संबद्ध संस्थान या कोई अन्य भी चाहे तो इसे शुरू कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें