फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के इस सरकारी अस्पताल में नर्स से अभद्रता, कमरे में भागकर बचाई जान

Tue, 12 Jun 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेंमो
विज्ञापन

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में नर्स से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी अजय कुमार शर्मा पीएचसी का फार्मासिस्ट है। सोमवार को नर्स ने कुल सचिव को शिकायती पत्र भेजते हुए जानमाल की गुहार लगाई है।

 

 

इसी फार्मासिस्ट के खिलाफ 31 मई को केंद्र प्रभारी की पिटाई की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर केजीएमयू टीचर्स एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन

 

मामला सरोजनी नगर स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। स्टाफ नर्स ने कुलसचिव को दिए पत्र में आरोप लगाया कि फार्मासिस्ट ने उसके साथ अभद्रता की। उसने कमरे में भाग कर जान बचाई।
 

फोन पर परिवारीजनों को बुलाया, जब जाकर उसकी जान बची। वहीं अजय कुमार शर्मा का कहना है कि जांच के लिए तैयार हूं। मुझे फंसाया जा रहा है। मैं चार्ज देने को तैयार हूं। लेकिन यह तो बताए कि किसे देना है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं जिम्मेदार

- फोटो : डेमो
फार्मासिस्ट को कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें उनके मूल विभाग (सीएमओ कार्यालय) भेजने का आदेश दिया गया है। इस आदेश की पालना केंद्र प्रभारी को कराना है। वह अभी भी वहां कैसे कार्यरत हैं, इसकी जांच कराएंगे। छेड़खानी की शिकायत पर भी जांच कराई जाएगी। - राजेश कुमार राय, कुलसचिव

फार्मासिस्ट के कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके बावजूद वह केंद्र पर आता है और रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर रहा है। वह अपने साथियों के साथ मेरे ऊपर हमला कर चुका है। इस मामले में 31 र्मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। स्टाफ नर्स ने छेड़खानी की शिकायत की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। - प्रोफेसर जमाल मसूद, केंद्र प्रभारी

केंद्र प्रभारी के साथ हुई मारपीट का मामला गंभीर है। इस मामले में सभी उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इससे माहौल खराब हो रहा है। जल्द ही संगठन पुलिस के आला अफसरों से मिलेगा। - प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार, केजीएमयू टीचर्स एसोसिएशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें