फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीआई कर्मी की बेटी का चाकू की नोक पर अपहरण, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई में कार्यरत एक कर्मचारी की 21 वर्षीय बेटी का बृहस्पतिवार दोपहर चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी इरशाद के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी पर युवती का एक साल से पीछा करने और उसके पिता पर हमला करने का भी आरोप है।
विज्ञापन


युवती के पिता के अनुसार उनकी बेटी बृहस्पतिवार दोपहर तेलीबाग स्थित एक निजी संस्थान में साक्षात्कार देने गई थी। साक्षात्कार के बाद बाहर निकलते ही इरशाद वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने चाकू दिखाकर युवती को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर अगवा कर लिया। करीब तीन बजे आरोपी ने युवती के मोबाइल से उसके चचेरे भाई को वीडियो कॉल किया। उसने कहा कि वह युवती को अपने साथ ले आया है और अब उसे कहीं नहीं जाने देगा। पिता ने आरोप लगाया कि इरशाद पिछले एक वर्ष से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था। दिसंबर में उसने बेटी का पीछा करने का विरोध करने पर पिता पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने शांतिभंग के मामले में आरोपी का चालान किया था।
पिता ने बताया कि इरशाद जनवरी में पीजीआई परिसर के एक टावर पर चढ़कर हंगामा भी कर चुका है। बाद में पीजीआई प्रशासन ने उसे परिसर से ब्लैकलिस्ट कर दिया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पूर्व में महिला आयोग, 1090 और मुख्यमंत्री आवास तक शिकायतें करने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस पर भी आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी इरशाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें