फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चलते हुए टकराए दो ट्रक, चालक की मौत, हेल्पर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। बेहटा कुर्सी रोड पर शुक्रवार तड़के आगे चले रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ट्रक उससे टकरा गया। हादसे में पीछे चल रहे ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि हेल्पर घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कानपुर देहात के घाटमपुर निवासी शिवप्रसाद (45) ट्रक चालक थे। वह मौरंग लेकर महमूदाबाद, सीतापुर जा रहे थे। ट्रक में उनके साथ हेल्पर गोपाल भी मौजूद था। शिवप्रसाद के भाई रामचंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे गुडंबा क्षेत्र के बेहटा कुर्सी रोड पर आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे से आ रहा शिवप्रसाद का ट्रक अनियंत्रित होकर सामने वाले ट्रक में जा भिड़ा।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवप्रसाद ट्रक के केबिन में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। हादसे में हेल्पर गोपाल भी घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए बख्शी का तालाब स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवप्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोपाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक के परिवार में पत्नी सरिता, दो बेटियां और एक बेटा हैं। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें