फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीएनए से नाट्य कला में पीजी देशभर के छात्रों की पसंद

Thu, 12 Jun 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बीएनए से नाट्य कला में पीजी देशभर के छात्रों की पसंद
विज्ञापन
लखनऊ। नाट्य कला की पाठशाला के रूप में भारतेंदु नाट्य अकादमी का प्रभाव अब केवल उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं रह गया है। देश के अन्य राज्यों के छात्र-छात्राएं भी अब यहां प्रवेश पाने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। यही कारण है कि इस बार बीएनए की प्रवेश परीक्षा के लिए 23 प्रदेशों के करीब 300 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रवेश परीक्षा का पहला चरण चल रहा है। तीन दिवसीय पहले चरण के तहत पहले दिन 282 छात्रों ने लिखित परीक्षा दी। दूसरे दिन बुधवार को ऑडिशन हुए।
विज्ञापन


ऑडिशन के दौरान छात्र-छात्राओं के भीतर प्रतिभा और व्यक्तित्व का आकलन किया जा रहा है। बुधवार को इन अभ्यर्थियों से उनके प्रदेश और शहर के बारे में पूछा गया तो वहीं संबंधित राज्य की सांस्कृतिक धरोहरों के विषय में भी जानकारी ली गई। अभ्यर्थियों में अभिनय के गुणों की खोज के लिए परीक्षकों ने दिए गए टॉपिक पर प्रस्तुति करने को भी कहा।
गाने सुनाने के साथ ही नृत्य कौशल की जांच भी की गई। मध्यप्रदेश, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली से लेकर केरल तक से अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे हैं। इस दौरान अमर उजाला से खास बातचीत में अन्य प्रदेशों के छात्रों ने कहा कि बीएनए में प्रवेश लेना उनके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें