लविविः अंतरराष्ट्रीय सेल में दो समन्वयक नियुक्त
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थियों के लिए कार्य करने वाली अंतरराष्ट्रीय सेल में दो शिक्षकों को समन्वयकों की जिम्मेदारी दी गई है। निदेशक प्रो. आरपी सिंह की संस्तुति पर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने इसे मंजूरी दे दी है। समन्वयकों की नियुक्ति के संबंध में कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया। इनकी नियुक्ति अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी। यह अपने विभागीय कार्यों के साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी निभायेंगे। कुलसचिव की ओर से जारी आदेश में इंजीनियरिंग संकाय के डॉ. हिमांशु पांडेय और वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. आदित्य आभा सिंह को समन्वयक नियुक्त किया गया है।