तेल कंपनियों ने पांच महीने बाद पेट्रोल और डीजल की फुटकर कीमतों को सस्ता कर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।
31 मार्च को हुए मासिक रेट रिवीजन के बाद राजधानी में पेट्रोल की कीमत में 3.72 रुपये और डीजल की कीमत में 2.83 रुपये की कमी आई है।
वहीं, घरेली एलपीजी की सप्लाई से जुड़ी तेल कंपनियों ने 14.2 किग्रा भार के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दर में 14.50, पांच किग्रा के सिलेंडर पर 5 और 19 किग्रा के व्यवसायिक सिलेंडर की कीमत में 20 रुपये की कमी की गई है।
अब घरेलू श्रेणी का 14.2 किग्रा सिलेंडर 762.50, पांच किग्रा का छोटा सिलेंडर 277.50 और 19 किग्रा का सिलेंडर 1479.50 रुपया में मिलेगा।