फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा: प्रवेश पत्र जारी, कल से दिखेंगे वेबसाइट पर, इस तरह से करें डाउनलोड, जानिए एग्जाम डेट और सेंटर

Wed, 18 Oct 2023 06:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

PET Exam 2023: मंगलवार को अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर प्रवेश पत्र भेज दिया। इसे 19 अक्तूबर को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीईटी परीक्षा की तारीखें घोषित।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2023 का आयोजन 28-29 अक्तूबर को होगा। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर प्रवेश पत्र भेज दिया। इसे 19 अक्तूबर को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने बताया कि पीईटी का आयोजन प्रदेश के 35 जिलों में होगा। इसमें 20,07,340 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। गौरतलब है कि पीईटी 2022 में 37,58,209 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जबकि वर्ष 2021 में पहली बार भी लगभग 20 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए पीईटी क्वालिफाई होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


अवध के इन जिलों में होगी परीक्षा
लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, रायबेरली, सीतापुर व सुल्तानपुर।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें