फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया एसडीएम कोर्ट का पेशकार, पक्ष में निर्णय कराने के मांगे थे रुपये

Mon, 09 Sep 2024 03:16 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी जिले में एसडीएम कोर्ट का पेशकार रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसने वादी के पक्ष में निर्णय कराने के लिए 20 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया पेशकार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी एसडीएम कोर्ट के पेशकार को सोमवार की दोपहर एंटी क्रप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। पकड़ने के बाद आरोपी को मुंशीगंज थाने ले जाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


अमेठी तहसील के एसडीएम आशीष कुमार सिंह की कोर्ट में योगेश श्रीवास्तव पेशकार है। यहां संग्रामपुर क्षेत्र के करनाईपुर गांव निवासी बुद्विराम आदि का बंटवारे का वाद चल रहा था। इसी मामले के वादी के पक्ष में आदेश कराने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी।

ये भी पढ़ें - ट्रांसपोर्ट नगर हादसा: मलबा हटाने का काम जारी, जांच टीमें मौके पर मौजूद, इलाके की एक और बिल्डिंग सील
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी डीजीपी बोले, जाति देखकर एनकाउंटर नहीं करती पुलिस, कार्रवाई में पूरी निष्पक्षता बरती जाती है
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि एसडीएम कोर्ट के पेशकार ने वादी से 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। इसके चलते वादी ने पेशकार को 15 हजार रुपये पहले ही ले लिए थे। सोमवार को उसे फिर पांच हजार रुपये देने थे। रुपये देने से पहले वादी ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की।

शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने दोपहर को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पेशकार योगेश श्रीवास्तव को रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़ने के बाद आरोपी को एंटी करप्शन टीम मुंशीगंज थाने ले गई है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। एसडीएम अमेठी आशीष कुमार सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है। पेशकार योगेश श्रीवास्तव को एंटी क्रप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें