राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा है कि जो युवा ट्रैफिक नियम का पालन नहीं कर रहे हैं उनसे रक्तदान कराया जा सकता है। वे शुक्रवार को केजीएमयू के ब्राउन हाल में आयोजित समारोह में बोल रही थीं। इस मौके पर उन्होंने रक्तदान और रक्तदान शिविर लगाने के लिए व्यक्ति और संस्थाओं को सम्मानित किया।