फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठगी से पीड़ित लोगों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sun, 23 Feb 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सोसायटी के नाम पर खुली निवेश एजेंसी में रुपये जमा करना महंगा पड़ गया है। पिछले साल नवंबर से कंपनी में ताला लगा है और अधिकारी भाग गए हैं। कंपनी में रुपये जमा करने वाले लोगों ने ठगी होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। एलयूसीसी सोसाइटी के प्रबंध तंत्र ने बचत धनराशि जमाकर उसे दोगुना करने का झांसा दिया। इस पर लोगों ने हजारों रुपये जमा किए।
विज्ञापन


कंपनी मौका पाकर पैसे लेकर भाग खड़ी हुई। यह कंपनी 2016 से चल रही थी। नवंबर 2024 से सोसाइटी अचानक हो गई बंद हो गई। करीब 1500 लोगों ने अपना पैसा कंपनी में जमा किया था। पीड़ित ब्रजेश कुमार ने बताया कि एलयूसीसी सोसाइटी में पैसा जमा किया जाता था। पिछले आठ साल से यह सोसाइटी जिले के ब्लाकों में चल रही थी। नंबर माह से कंपनी की वेबसाइट बंद है और कोई लेनदेन नहीं हो रहा है। अधिकारी भी भाग गए हैं। ऐसे में प्रशासन से निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए जरूरी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें