फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसयूवी सवार लोगों ने एमएलसी के चालक को जड़े थप्पड़

Mon, 01 Sep 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गौतमपल्ली में शुक्रवार देर रात दो एसयूवी सवार दबंगों ने विधान परिषद के सदस्य रामचंद्र सिंह प्रधान के चालक गुरु को कई थप्पड़ जड़ दिए। पीड़ित ने गौतमपल्ली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गुरु के मुताबिक शुक्रवार रात वह घर जा रहे थे, तभी गौतमपल्ली में पीजी कॉलेज के पास दो एसयूवी सवार दबंगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर वह कार भगाते हुए 1090 चौराहे के पास पहुंच गए। वहां आरोपी ने एसयूवी उनकी कार के आगे लगाकर उन्हें रोक लिया। गुरु का आरोप है कि वह कुछ समझ पाते तभी आरोपियों ने उन्हें कार से निकाल लिया और पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें