फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना तो दोस्तों के साथ मस्ती में बीती शाम, तस्वीरें

Wed, 08 Jul 2020 05:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में बुधवार सुबह से ही बूंदाबांदी के बीच बादलों की आवाजाही लगी रही। शाम होते-होते कई जगहों पर बारिश भी हुई। इसके पहले सावन के दूसरे दिन मंगलवार को भी मौसम खुशनुमा बना रहा। सुबह रिमझिम बौछारें गिरी तो दिनभर बादलों का आना-जाना लगा रहा। सोमवार रात से जारी धीमी-तेज बारिश सुबह 9 बजे तक होती रही, लेकिन उसके बाद हवा के झोंकों संग बादल गुजरते रहे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक शहर में 18 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
दिनभर बादलों की आवाजाही से शाम सुहानी हो गई। लोगों ने दोस्तों के साथ रिवर फ्रंट व अन्य पिकनिक स्पॉट पहुंचकर मौसम का लुत्फ उठाया।
 

4 of 5
- फोटो : amar ujala
दिन का अधिकतम पारा सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम - फोटो : amar ujala
पिछले 24 घंटे के मुकाबले दोनों में गिरावट देखी गई। खुशनुमा मौसम का असर बाजारों में भी दिखा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में भी राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादलों के छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश की संभावना है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें