कानपुर की घटना के बाद अब पुलिस महकमा फिर जागा है। एडीजी कानून व्यवस्था ने कहा है कि ऐसे पुलिसकर्मियों को दूरस्थ स्थानांतरित किया जाएगा जिनके अपराधियों के साथ संबंध हैं या रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी, लेकिन अब पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।