फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: खुद को आरबीआई अफसर बताकर झांसे में लिया, बैंक और एटीएम बूथ खुलवाने के नाम पर ऐंठे लाखों रुपये

Mon, 05 May 2025 05:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में एक व्यक्ति ने खुद को आरबीआई अधिकारी बताकर एटीएम और बैंक ब्रांच खुलवाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर आरोपी, उसकी पत्नी और साले के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बिजनौर पुलिस ने बांदा के चितला रोड निवासी अनंत देव, उसकी पत्नी पूर्णिमा व साले चंदन पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज की है। आरोपी अनंत पर खुद को आरबीआई अधिकारी बताकर बैंक और एटीएम बूथ खुलवाने के नाम पर ओमेक्स सिटी निवासी प्रशांत बाजपेई व उनके रिश्तेदारों से लाखों रुपये ऐंठने का आरोप है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राणा के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पीड़ित प्रशांत के मुताबिक 2024 में उनकी मुलाकात अनंत, उसकी पत्नी और साले से हुई थी। आरोप है कि लाखों रुपये लेने के बाद अनंत रफूचक्कर हो गया। उसे बचाने के लिए पूर्णिमा व उसके भाई चंदन ने बिजनौर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

ये भी पढ़े- UP: 36 हजार आरक्षियों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, 15 मई तक डाटा मिलान का निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Shravasti: साथ जी न सके... तो मौत को लगाया गले, इस हाल में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाशें; देखकर चीख उठे घरवाले


इस बीच पीड़ितों को पता चला कि अनंत ने ठगी के लिए जाली आईडी कार्ड बनवाया था। प्रशांत ने बताया कि एक दिन आशियाना में अनंत मिल गया। उसे पकड़कर थाने ले गए। वहां आरोपी पूर्णिमा सुलह की बात कहर अनंत को छुड़ा ले गई। पर रकम नहीं लौटाई। आरोप है कि बिजनौर पुलिस से शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें