राजधानी लखनऊ में चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में निजी डायग्नोस्टिक सेंटर संचालकों का बड़ा जाल है। इनके दलाल संस्थान परिसर में खुलेआम घूमकर मरीजों को ले जाते हैं। संस्थान प्रशासन की जानकारी में यह मामला आते ही अब इस पर सख्ती शुरू की गई है।
कैंसर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय वरूण ने निजी डायग्नोस्टिक सेंटर के एजेंटों की परिसर में बढ़ते दखल को देखते हुए शनिवार को बैठक बुलाई। बैठक के बाद सभी विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, सभी सीएमओ, जूनियर, सीनियर रेजिडेंट व सेवा प्रदाता एजेंसी को एजेंसी के लिए आदेश जारी किया गया है।
ये भी पढ़े- यूपी: 40 किमी की अधिक रफ्तार से दौड़ाई स्कूली वैन-बस तो होगी कार्रवाई, हो सकती है स्कूल की मान्यता रद्द
ये भी पढ़े- UP : लखनऊ में तड़के मुठभेड़, फायरिंग में बदमाशों के पैर में लगी गोली; दोनों गिरफ्तार
इस आदेश में कहा गया है कि परिसर में सक्रिय हुए निजी सेंटरों के एजेंट पर नकेल कसने की जरूरत है। इसलिए सभी सतर्क रखते हुए इन एजेंटों को पकड़ा जाए। आदेश में एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर का नाम भी लिखा गया है। इसके साथ ही एजेंटों का साथ देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
बाहर सस्ती सर्जरी कराने का भी दे रहे लालच
डायग्नोस्टिक सेंटर के एजेंट सिर्फ जांच की बात ही नहीं कर रहे हैं। ये एजेंट उनको संस्थान से बाहर सस्ती दर पर जांच की सुविधा देने का लालच भी दे रहे हैं। कई मरीज इनके लालच में फंस भी रहे हैं। इसको देखते हुए संस्थान प्रशासन ने कहा है कि इससे मरीजों के विश्वास और सुरक्षा पर भी संकट खड़ा हो रहा है।