फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Jayanti: चैत्र पूर्णिमा पर रामनगरी में सरयू स्नान के लिए उमड़े भक्त, हनुमान गढ़ी में लगी लंबी कतारें

Tue, 23 Apr 2024 12:35 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या में हनुमान जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सरयू में स्नान के बाद हनुमानगढ़ी में दर्शन किए और फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
हनुमान गढ़ी में पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। बड़ी संख्या में भक्तों ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। रामलला, कनक भवन सहित हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग रही है।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से सरयू तट से लेकर मठ-मंदिरों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई इसके बाद सरयू जल लेकर नागेश्वरनाथ मंदिर की ओर निकल पड़े। नागेश्वरनाथ मंदिर में अभिषेक-पूजन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। यहां से भक्तों का रेला हनुमानगढ़ी पहुंचा।

ये भी पढ़ें - बृजभूषण शरण सिंह ने तोड़ी चुप्पी: कहा- अब तक टिकट न मिलना पार्टी की रणनीति का हिस्सा, हम भाजपा से बड़े नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - वोटर हिंदुस्तानी... घर परिवार नेपाल में, लोकसभा चुनाव में सीमा पर दोहरी नागरिकता के मतदाता बनेंगे मुसीबत


हनुमान जयंती होने के कारण हनुमान जी को श्रद्धा अर्पित करने को लेकर भक्तों में होड़ रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने हनुमंत लला के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की। कुछ इसी तरह का दृश्य रामलला के दरबार में भी है। बड़ी संख्या में भक्तों ने रामलला की पूजा-अर्चना की। शाम को पूर्णिमा पर्व पर सरयू आरती का भी आयोजन होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें