फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के पहले खरीदा बांका और फिर रखवाई उस पर धार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के मलहा गांव में बांके से हमला कर पत्नी की हत्या व सास को मरणासन्न करने के आरोपी अनिल द्विवेदी को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती उसकी सास की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनिल द्विवेदी ने पूछताछ में बताया कि उसका प्रिया से प्रेम विवाह हुआ था। विवाद के चलते उसने शुक्रवार को ही 250 रुपये में बांका खरीदा और 10 रुपये में धार कराकर मलहा पहुंचा था। मगर वारदात अंजाम देकर भागते वक्त पुलिस ने पीछा करके दबोच लिया था।
विज्ञापन

हरदोई के कशरोल गांव निवासी अनिल द्विवेदी शुक्रवार देर रात काकोरी के मलहा गांव स्थित ससुराल पहुंचा। वहां किसी बात पर अनिल ने झगड़ा शुरू कर दिया। फिर बांका निकालकर पत्नी प्रिया का गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी। उसने सास अनुसुइया पर भी बांके से कई वार किए। काकोरी पुलिस ने अनुसुइया को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के साथ ही प्रिया का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने वारदात के कुछ देर बाद ही अनिल द्विवेदी को मलहा गांव के पास से गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल बांका भी बरामद कर लिया था।
काकोरी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में प्रिया की बहन कोमल की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी अनिल द्विवेदी को शनिवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है। प्रिया के पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों ने गांव में शव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अनुसुइया की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पत्नी को फोन कर दी थी जान से मारने की धमकी
अनुसुइया की छोटी बेटी कोमल ने पुलिस को बताया कि आरोपी अनिल द्विवेदी का मामा उनके गांव मलहा में रहता है। जहां अनिल का आना-जाना था। इसी के चलते प्रिया से दोस्ती होने पर आठ साल पहले दोनों की शादी हो गई थी। मगर अनिल काफी समय से अनुसुइया से संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था। वह उनसे मोटी रकम की भी मांग कर रहा था। मना करने पर झगड़ा करता था। कोमल ने बताया कि कुछ दिन पहले ही अनिल ने प्रिया को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार रात वह हत्या के इरादे से ही नशे में धुत होकर स्कूटी से आया था। घर के भीतर आकर भी उसने हेलमेट नहीं उतारी और झगड़ा करते हुए बांका निकालकर पहले प्रिया और फिर उसकी मां पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें