उत्तराखंड राज्य के लिए आवंटित सात अन्य पीसीएस अधिकारी भी हाईकोर्ट या सुप्रीमकोर्ट से प्राप्त स्थगन आदेश के आधार पर प्रदेश में कार्यरत हैं। इनमें देव कृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडेय, कर्मेंद्र सिंह, चतुर्भुजी गुप्ता, सीताराम गुप्ता, राजेंद्र कुमार व कृष्णलाल का प्रकरण न्यायालयों में लंबित है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग केएक अधिकारी ने बताया कि दो अफसरों की याचिका खारिज हो चुकी है। अब सरकार इसी आधार पर सात अन्य अफसरों की याचिका जल्द से जल्द निस्तारित कराने का प्रयास करेगी।