मिसेज इंडिया
- फोटो : अमर उजाला
पार्क में रनिंग व व्यायाम और शीशे के आगे वॉक, डांस व अन्य तैयारियों का अभ्यास करती रही। पीसीएस के लिए अपनाई सेल्फ स्टडी की टेक्नीक मैंने मिसेज इंडिया बनने के लिए भी अपनाई और सफल हो गई। ऋतु ने बताया कि स्पीच राउंड में सभी प्रतिभागियों ने महिला सशक्तीकरण पर अपनी बात रखी, लेकिन मैंने नमामि गंगे और स्वच्छ कुंभ पर अपनी बात रखी, जिसे निर्णायक मंडल ने काफी पसंद किया।