फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद बच्ची के पिता के साथ ही घूम रहा था दरिंदा, आरोपी को मामू कहती थी मासूम

Tue, 17 Sep 2019 02:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 13
मासूम का दुष्कर्म के बाद कल्ल, इनसेट में दरिंदा बब्लू - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दरिंदे ने छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गले में चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। बच्ची आरोपी के घर की तख्त के नीचे खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में पड़ी थी। परिवारीजन व पुलिस उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस ने देर रात दरिंदे बबलू उर्फ बच्चन को गिरफ्तार कर लिया। सआदतगंज थाना क्षेत्र में गढ़ी पीर खां निवासी आरोपी बबलू बच्ची के पिता का परिचित है। बवाल की आशंका को देखते हुए भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 13
मासूम का दुष्कर्म के बाद कल्ल - फोटो : अमर उजाला
बच्ची वजीरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसके पिता ठेला चलाते हैं। शाम करीब 4 बजे वह घर के बाहर खेल रही थी। उसी वक्त बबलू वहां पहुंचा। बच्ची को फुसलाकर अपने घर ले आया। सआदतगंज पुलिस का कहना है कि उसने दुष्कर्म के बाद पहचाने जाने के डर से बच्ची के गले में चाकू अथवा चाकू जैसा कोई नुकीला हथियार घोंप दिया। शाम साढ़े 6 बजे तक बच्ची नजर नहीं आई तो माता-पिता व परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्ची की नानी ने बताया कि उसे बबलू लेकर गया है।
विज्ञापन

3 of 13
मासूम का दुष्कर्म के बाद कल्ल - फोटो : अमर उजाला
पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज:  एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि बच्ची के परिवारीजनों की तरफ से मिली तहरीर पर दुष्कर्म व हत्या के साथ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। तहरीर में बबलू के साथ उसके परिवार को भी आरोपी बनाया गया है। शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

4 of 13
मासूम का दुष्कर्म के बाद कल्ल - फोटो : अमर उजाला
दरिंदे के घर पर तख्त के नीचे लहूलुहान पड़ी थी
पिता व इलाके के लोग घर से 400 मीटर दूर बबलू के घर पहुंचे। सूचना मिलने पर सआदतगंज कोतवाली के दरोगा ओमकार भी फोर्स के साथ पहुंचे। छानबीन करने पर बच्ची तख्त के नीचे लहूलुहान हालत में मिल गई। शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे। जींस की चेन खुली हुई थी। ऐसा लग रहा है कि वारदात के बाद दरिंदा उसे जींस पहनाने की कोशिश कर रहा था।
 
विज्ञापन

5 of 13
मासूम का दुष्कर्म के बाद कल्ल - फोटो : अमर उजाला
वारदात को अंजाम देने के बाद बच्ची के पिता के साथ  ही घूम रहा था दरिंदा
दरिंदा बबलू दुष्कर्म व हत्या की जघन्य वारदात के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे बच्ची के पिता के साथ ही घूम रहा था। इंस्पेक्टर महेश पाल ने बताया कि बच्ची के मामा ने जब बबलू को फोन किया तो उसने कोई जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। तब मामा ने बच्ची के पिता को फोन कर मासूम के गायब होने की जानकारी दी। पिता बेटी को ढूंढने में जुट गए, लेकिन शैतान बबलू इलाके में आराम से टहलता रहा।
विज्ञापन

6 of 13
मासूम का दुष्कर्म के बाद कल्ल - फोटो : अमर उजाला
सआदतगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम छह साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से कत्ल से आक्रोशित लोगों ने आरोपी गढ़ी पीर खां निवासी बबलू के घर पर जमकर तोड़फोड़ की। इस बीच, पुलिस जब आरोपी को पकड़कर अंबरगंज चौकी ले गई तो सैकड़ों लोग वहां भी पहुंच गए।
विज्ञापन

7 of 13
मासूम का दुष्कर्म के बाद कल्ल - फोटो : अमर उजाला
चौक का घेराव करके हंगामा व प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को उनके सुपुर्द करने की मांग की। वह उसे अपने तरीके से सजा देने की बात कह रहे थे। पुलिस ने मना किया तो लोग नारेबाजी करने लगे। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हलका लाठीचार्ज करना पड़ा।

8 of 13
मासूम का दुष्कर्म के बाद कल्ल - फोटो : अमर उजाला
बच्ची के लिए पूड़ी-सब्जी लेकर गया था घर
इलाकाई लोगों का कहना है कि बच्ची को शाम करीब चार से पांच बजे के बीच अपने घर के बाहर आरोपी बबलू उर्फ बच्चन को पानी पिलाते हुए देखा था। इसके बाद करीब सवा पांच बजे पूड़ी-सब्जी लेकर बबलू को अपने घर की तरफ जाते देखा गया। लोगों को शक है कि उस वक्त तक वह बच्ची को अपने घर ले जा चुका था। बच्ची को वहीं रोककर वह उसके लिए पूड़ी-सब्जी लेने गया होगा। इसी में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसने बच्ची को बेहोश करके दुष्कर्म की जघन्य वारदात की होगी।

9 of 13
मासूम का दुष्कर्म के बाद कल्ल - फोटो : अमर उजाला
आरोपी को मामू कहती थी मासूम
मासूम बच्ची आरोपी बबलू उर्फ बच्चन को मामू कहती थी। बबलू की उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है। वह मृतका के घर से करीब 400 मीटर दूर गढ़ी पीर खां मुहल्ले में टीबी अस्पताल के पास किराये के मकान में पत्नी, बहन व मां के साथ रहता था। इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि बबलू और बच्ची के पिता कई साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों एक साथ ठेला चलाते थे। बबलू लगभग रोज बच्ची के घर आता-जाता था। परिवारीजनों ने बताया कि वह तीन दिन से लगातार बच्ची के घर आ रहा था।

 

10 of 13
मासूम का दुष्कर्म के बाद कल्ल - फोटो : अमर उजाला
नानी ने बच्ची को ले जाते हुए देखा था
दरिंदा बबलू उर्फ बच्चन जब मासूम बच्ची को अपने साथ ले जा रहा था, उस वक्त बच्ची की नानी भी घर के बाहर ही बैठी थी। उन्होंने बबलू को बच्ची को साथ ले जाते हुए देखा था। बच्ची के गायब होने और उसकी खोजबीन शुरू होने पर उन्होंने ही बबलू के बारे में जानकारी दी थी।

11 of 13
मासूम का दुष्कर्म के बाद कल्ल - फोटो : अमर उजाला
टीम गठित
एसएसपी ने मासूम की हत्या के मामले में एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। इस टीम को आरोपी बब्लू से पूछताछ और आला कत्ल की बरामदगी के लिए लगाया गया है। टीम में सीओ क्राइम व गाजीपुर दीपक कुमार सिंह, सीओ बाजारखाला अनिल कुमार, इंस्पेक्टर सआदतगंज महेश पाल सिंह, एसआई ओमकार यादव, प्रदीप कुमार सिंह और आलोक कुमार यादव को शामिल किया गया है।

12 of 13
वारदात के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बड़ा सवाल : घर में वारदात, दूसरे कमरे में मौजूद मां, बहन व पत्नी को भनक तक नहीं
लाडली को खून से लथपथ तखत के नीचे पड़ा देख उसके पिता लड़खड़ाकर गिर गए। साथ मौजूद परिवार के सदस्यों ने उन्हें संभाला। इस बीच मौके पर मौजूद लोग गुस्से से भड़क उठे। बच्ची के पिता ने आरोपी बबलू की पत्नी को पीट दिया। भीड़ में शामिल लोगों ने भी उस पर थप्पड़ बरसाए।
विज्ञापन

13 of 13
मासूम का दुष्कर्म के बाद कल्ल - फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना था कि एक कमरे में मासूम बच्ची की दरिंदगी के बाद हत्या कर दी गई और वहां दूसरे कमरे में मौजूद आरोपी की मां, पत्नी व बहन को भनक तक नहीं लगी। इस बीच बच्ची की मौत की खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मां गश खाकर गिर पड़ी। इलाकाई लोगों ने बताया कि बच्ची तीन भाई-बहन में सबसे बड़ी थी। पिता ने बबलू पर बेटी से दुष्कर्म की कोशिश और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें