यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने ये फोटो ट्वीट की है जिसमें वह, पेटीएम के सीईओ विजय शेखर और एक रिक्शेवाला नजर आ रहा है। जानें पूरा मामला... पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा बृहस्पत‌िवार को जब सीएम अखिलेश यादव से मिलने जा रहे थे तो कालिदास मार्ग पर जाम में फंस गए।    सीएम से मिलने का कार्यक्रम पहले से तय था, इसलिए कार छोड़कर थोड़ी दूरतक पैदल गए। एक रिक्शा दिखा तो उस पर बैठकर 5 कालिदास मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे।    सीएम ने रिक्शे के साथ उनकी ये फोटो ट्वीट की। उन्होंने लिखा है क‌ि लखनऊ मेट्रो के शुरू होने पर लखनऊ को जाम से मुक्त‌ि मिल जाएगी। विजय शेखर को मोबाइल बैंकिंग के लिए यश भारती से सम्मानित किया गया।