राजधानी लखनऊ में लॉकडाउन के दौरान लोगों को बिजली का बिल जमा करने के लिए ऑनलाइन केंद्रों पर ना जाना पड़े इसके लिए ई-सुविधा ने नई सुविधा को शुभारंभ किया है।
इसके तहत उपभोक्ता ई-सुविधा के लिंक पर क्लिक करके अपने वर्तमान बिल की रकम की जानकारी हासिल करके उसी लिंक के जरिए भुगतान भी कर सकते हैं। बिल भुगतान की रसीद उपभोक्ता लॉकडाउन खुलने के बाद किसी भी बिलिंग केंद्र से हासिल कर सकते हैं।
यह जानकारी ई-सुविधा की कोऑर्डिनेटर श्वेता एवं राहुल पुरवार ने संयुक्त रूप से दी। ये लिंक है
mobile.esuvidhamitra.com
उपभोक्ता को इस लिंक पर अपने बिजली कनेक्शन के 10 अंक के विद्युत खाता संख्या और मोबाइल नंबर फीड करना पड़ेगा। इसके चंद मिनट बाद ही बिजली बिल की धनराशि मोबाइल पर दिखने लगेगी।