फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के करीबी पवन पांडेय सपा से बर्खास्त, मंत्री पद कायम

Thu, 27 Oct 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पवन पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एमएलसी आशु मलिक की पिटाई करने वाले अखिलेश सरकार के वन राज्यमंत्री पवन पांडेय को समाजवादी पार्टी से छह साल के लिए बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर उन्हें मंत्रिपरिषद से भी बर्खास्त करने की सिफारिश की है।

बहरहाल, पांडेय अभी मंत्री पद पर कायम हैं। जाहिर है सत्ता व संगठन में घमासान अभी जारी रहना है। इस बीच, अखिलेश ने अपनी रथयात्रा और शिवपाल ने रजत जयंती समारोह को कामयाब बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ये आयोजन दोनों धड़ों के शक्ति-संतुलन के नए मंच बनेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने बुधवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर तेजनारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय की पार्टी से बर्खास्तगी का एलान करते हुए बताया कि 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के भीतर एमएलसी आशु मलिक के साथ मारपीट जैसा दुराचरण किया गया। यह बेहद गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप

शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
शिवपाल ने पवन पांडेय पर पार्टियों की नीतियों व हितों के विपरीत काम करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि इन सब कारणों के चलते पवन पांडेय को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

शिवपाल ने सीएम को लिखा पत्र भी सार्वजनिक किया। पत्र में कहा गया है, पवन पांडेय का आचरण अनुशासनहीनता से भरा है। इसलिए उन्हें बर्खास्त करने का कष्ट करें।

पवन बोले, एक कागज से बाहर नहीं होऊंगा
बर्खास्त पवन पांडेय का कहना है कि प्रदेशाध्यक्ष के एक कागज से वे पार्टी से बाहर नहीं हो जाएंगे। मैं नेताजी और अखिलेश की जय-जयकार करता रहूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें