लखनऊ। केजीएमयू में मरीजों को अब संक्रमण रहित साफ कपड़े, बेड शीट मुहैया कराई जाएगी। ऑपरेशन के दौरान दी जाने वाली यूनिफॉर्म भी और संक्रमण रहित मिलेगी। संस्थान में प्रदेश के राजकीय क्षेत्र के पहले मॉडर्न बैरियर लॉन्ड्री प्लांट का उद्घाटन कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने किया।
उन्होंने बताया कि सामान्य लॉन्ड्री के मुकाबले बैरियर लॉन्ड्री संक्रमण को फैलने से रोकने में अधिक कारगर है। प्लांट शुरू करवाने में कुलसचिव अर्चना गहरवार, सीएमएस डॉ. बीके ओझा, एमएस डॉ. सुरेश कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. प्रज्ञा पांडेय का विशेष योगदान रहा।