फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेसहारा महिला को भिजवाया वृद्धाश्रम

Fri, 30 Jan 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एक माह से सड़क किनारे खुली छत के नीचे रह रही बेसहारा पीड़ित वृद्ध महिला को सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर मानवता की मिशाल पेश की। सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने बताया कि की वार्डन ज्योति खरे ने पीड़ित महिला का हाल लिया। हजरतगंज प्रखंड के डिविजनल वार्डन आशीष कपूर मदद लेकर पहुंचे। इस बीच एडवोकेट ज्योति राजपूत के साथ डायल 112 से पुलिस आ गई। पीड़ित महिला को सरोजनीनगर स्थित वृद्धाश्रम भिजवा दिया गया। पीड़िता का नाम आशा है, जो अपने छोटे भाई के साथ सड़क के किनारे रहती थी। कुछ दिन पहले किसी कार ने भाई को टक्कर मार दी थी, घायल भाई को किसी अजनबी ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें