केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि फीवर क्लीनिक में दूसरे जिलों के मरीज लगातार आ रहे हैं। यह अलग बात है कि अभी तक ये निगेटिव आए हैं लेकिन इस बात का भी ध्यान रखने की जरूरत है कि एक पॉजिटिव मरीज तमाम लोगों को संक्रमित कर सकता है। अस्पतालों के सीएमएस व डीएम को पत्र भेज संबंधित जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों को रोकने और इलाज की व्यवस्था कराने के लिए कहा गया है।