थाने के ग्राम पिपरामाफ के मौजा पठारी में कुष्मांडा देवी मंदिर में रोक के बाद भी जबरन आरती करने पर पुलिस ने पुजारी समेत आठ लोगों के खिलाफ थाना श्रीनगर में मुकदमा दर्ज करा दिया है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जिले में चल रहे लॉकडाउन के चलते कहीं पर भी भीड़ एकत्र करने पर रोक लगा दी है।
शुक्रवार की शाम को मौजा पठारी में कुष्मांडा देवी मंदिर में आरती की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरती करने पर रोक लगा दी थी। पुलिस के जाने के बाद मंदिर में पुन: आरती शुरू हो गई। आरती चलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ठल्लू रैक्वार, मुन्ना रैक्वार समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुजारी समेत सभी लोग फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मंदिर में आरती करने पर मुकदमा दर्ज किए जाने से लोगों में असंतोष है। थानाध्यक्ष श्रीनगर वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मंदिर में आरती करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर उन्हें रोक दिया था। पुलिस के लौटने पर फिर आरती शुरू कर दी, तभी मामला लिखा गया।
हाटा कस्बे के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज क्वारंटीन सेंटर से 12 लोगों के भाग जाने के मामले में एसपी ने ड्यूटी पर तैनात एक एसआई समेत छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही सभी थानेदारों को अपने क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटर की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
बृहस्पतिवार की रात श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा स्थित क्वारंटीन सेंटर से बिहार प्रांत के 12 मजदूर भाग निकले थे। एक दिन पहले ही इनको यहां 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया था। रात में ही पुलिस ने इनकी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं लगा था। शुक्रवार सुबह एसडीएम की मौजूदगी में क्वारंटीन लोगों की जांच में यह मामला सार्वजनिक हुआ था।
एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात रहे हाटा कोतवाली के एसआई विजय शंकर यादव, कांस्टेबल भगवान सिंह, श्यामसुंदर, अनिल मौर्या, सत्यम राय व सुभाष को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा सभी थानेदारों को अपने क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटरों पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
खैरीघाट के मुनव्वरपुरवा गांव में शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए जबरन लोग एकत्रित हो गए थे। पुलिस ने दबिश देकर लॉकडाउन के दौरान भी भीड़ एकत्रित करने पर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान मस्जिद के पास नमाज पढ़ने के लिए भीड़ लगाकर इकट्ठा होने पर मिल्की, छैनू, अब्दुल रहीम, मुश्ताक अली, मोहम्मद मुस्तकीम और हसन अली को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गांव निवासी अब्दुल सद्दाम, शमसेर, करीम, कदीम समेत गिरफ्तार छह लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि गांव निवासी 25 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। चार नामजद व 25 अज्ञात लोग फरार हो गए थे। सभी के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।