फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर के डॉक्टरों ने मांगे 25 लाख, लखनऊ पीजीआई में 40 हजार में हो गया इस गंभीर बीमारी का इलाज

Thu, 22 Mar 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रो.अमित के साथ शमशुद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढाका बांग्लादेश से आए मरीज को संजय गांधी पीजीआई में नई जिंदगी मिल गई। इंडोक्राइन ग्लैंड में ट्यूमर के कारण उनका ब्लड प्रेशर 300 से अधिक रहता था।
विज्ञापन


अपने देश में इलाज नहीं मिला तो वह सिंगापुर इलाज की तलाश में पहुंच गए। वहां के चिकित्सकों ने सर्जरी का बिल 25 लाख बताया तो बिमारी से निजात पाने की उम्मीद भी खत्म हो गई।

वहां के चिकित्सकों ने ही उन्हें पीजीआई जाने की सलाह दी। जहां पहुंचने के बाद मात्र 40 हजार के खर्च में ही उनको नहीं जिंदगी मिल गई। ढाका बांग्लादेश के रहने वाले 43 वर्षीय मो. शमशुद जमन मियां इलाज के लिए सिंगापुर की नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में पहुंचे तो पता चला कि उन्हें फीयोक्रोमोसाइटोमा की परेशानी है, जिसका इलाज सिर्फ सर्जरी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये शामिल हुए सर्जरी में

डेमो
सस्ती सर्जरी कराने के लिए सिंगापुर के सर्जन ने उनको संजय गांधी पीजीआई में सर्जरी कराने की सलाह दी। यही नहीं वहां केचिकित्सक ने एसजीपीआई के इंडोक्राइन सर्जन प्रो. अमित अग्रवाल को शमशुद की बीमारी की जानकारी भेज दी।

प्रो. अमित अग्रवाल, डॉ. सवारत्मन, डॉ. सुनील मट्टू, डॉ. रुफ, एनेस्थेटिस्ट प्रो. आशीष कनौजिया, रंजना, फणीष, दीप्ति सर्जरी में शामिल हुए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें