फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी में यात्रियों को हवाई सफर के साथ ही मिलेगी बस, रेल व मेट्रो की सुविधा

Tue, 29 Jan 2019 01:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
परिवहन के लिहाज से अमौसी जल्द ही लखनऊ का प्रमुख केंद्र बन जाएगा। यहां यात्रियों को हवाई सेवाओं के साथ मेट्रो, रेल व बस सेवाएं भी मिलनी शुरू हो जाएंगी। अमौसी में पीपीपी मॉडल पर बस अड्डा बनेगा, जहां से अंतर्राज्यीय बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


उधर उत्तर रेलवे प्रशासन अमौसी व ट्रांसपोर्टनगर रेलवे स्टेशन को विकसित कर रहा है। वहीं मेट्रो स्टेशन भी बनकर तैयार हो गया है। दरअसल, शहर का दायरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कैसरबाग, चारबाग व आलमबाग बस टर्मिनल पर यात्रियों का बोझ बढ़ता जा रहा है तो बसों का बेड़ा बड़ा होने से जाम से भी जूझना पड़ रहा है।

इस समस्या से यात्रियों को राहत दिलाने व सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अमौसी में पीपीपी मॉडल पर बस अड्डा बनाया जाएगा, जोकि एयरपोर्ट के सामने होगा। 
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन से लिंक होगा बस अड्डा

डेमो
इस बस अड्डे को मेट्रो स्टेशन से भी लिंक किया जाएगा। इसके लिए अमौसी कार्यशाला की सवा छह एकड़ जमीन का इस्तेमाल कर 30 प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे, जहां सौ से अधिक बसों को चलाया जाएगा। यहां से लंबी दूरी के साथ अन्य राज्यों की बसें चलाई जाएंगी।

उम्मीद जताई जा रही है कि यह बस अड्डा तीन साल में तैयार हो जाएगा। इसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर आदि की बसें मिलेंगी। बता दें कि इस बस अड्डे के बन जाने पर लखनऊ परिक्षेत्र के तहत 10 बस अड्डे हो जाएंगे।

इनमें चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग, अवध डिपो, हैदरगढ़ डिपो, बाराबंकी डिपो, रायबरेली डिपो के अतिरिक्त अमौसी व गोमतीनगर बस अड्डा होगा। अभी लखनऊ परिक्षेत्र में 1,068 बसें संचालित होती हैं, जिनमें सात हजार से अधिक ड्राइवर-कंडक्टर व अन्य रोडवेजकर्मी हैं और बसों से रोजाना सवा लाख यात्री विभिन्न गंतव्यों के लिए सफर करते हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर ही मिलेगी मेट्रो

डेमो - फोटो : amar ujala
उत्तर रेलवे प्रशासन अमौसी रेलवे स्टेशन व ट्रांसपोर्टनगर (टीपी नगर) रेलवे स्टेशनों को विकसित कर रहा है। जहां यात्री सुविधाओं में इजाफे से लेकर ट्रेनों के ठहराव तक में वृद्धि की जाएगी। दरअसल, ट्रांसपोर्टनगर को टर्मिनल स्टेशन बनाने की योजना बनाई है, जिस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे यात्रियों को ट्रेनों से सफर के लिए चारबाग व लखनऊ जंक्शन तक नहीं जाना पड़ेगा।

अमौसी एयरपोर्ट को दिल्ली व मुंबई एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यहां करीब चौदह सौ करोड़ रुपये से नया टर्मिनल बन रहा है, जिसके तहत एयरपोर्ट पर ही मेट्रो सेवाएं मिलेंगी। इसके अतिरिक्त एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं पर खासा फोकस है।

नया फायर फाइटिंग सिस्टम, विमानों के लिए हैंगर, रनवे का विस्तार, पार्किंग, मॉल वगैरह भी बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन यात्रियों को मिल जाएगा। जहां से राजधानी में अपने गंतव्य तक पहुंचना आसान हो जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें