बढ़ते ट्रैफिक और अव्यवस्थाओं से हुई दिक्कत
- फोटो : amar ujala
विदेशों से गुरुवार रात अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को दो घंटे फ्लाइट में ही बैठाए रखा गया। इसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग, इमीग्रेशन, कस्टम सहित अन्य जांचों में घंटों समय लग जाने से नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। आलम यह रहा कि रात में पहुंची फ्लाइट के यात्री सुबह एयरपोर्ट से बाहर निकल सके।
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर वंदे भारत मिशन के तहत गुरुवार रात आधा दर्जन से अधिक विमान दुबई, जेद्दा, रस अल खेमाह से यात्रियों को लेकर आए। दुबई की फ्लाइट से आए यात्रियों ने बताया कि ट्रैफिक अधिक होने से विमानों को टैक्सी वे पर ही खड़ा कर दिया गया।
इसके बाद विमान से यात्रियों को उतारने में दो से ढाई घंटे लग गए। इसके बाद इमीग्रेशन काउंटर पर घंटों का समय लग गया। इससे परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट प्रशासन से शिकायत की तो कोरोना की गाइडलाइन का हवाला दिया गया। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट से निकलने में सुबह हो गई। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा भी किया।