फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निजी अस्पतालों में भी कोरोना का इलाज, होटलों में आइसोलेशन

Sat, 18 Jul 2020 05:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
HOSPITAL LOGO - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में अब पांच निजी अस्पतालों में भी कोरोना का इलाज किया जा सकेगा। शासन ने इसकी अनुमति दे दी है। इसके साथ होटलों को भी कोविड केयर सेंटर बनाने के प्रस्ताव के तहत आनंदी वाटर पार्क के रिसॉर्ट को बिना लक्षण वाले मरीजों को क्वारंटीन रखने के लिए रिजर्व किया गया है, जबकि होटल लेवाना और पिकैडली के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  

विज्ञापन


राजधानी के पांच निजी अस्पतालों में इलाज की मंजूरी के साथ यहां 190 बेड आरक्षित किए गए हैं और इलाज का शुल्क भी तय कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सप्ताह भर पहले आईएम रोड स्थित अथर्व अस्पताल को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अधिकृत करते हुए अन्य अस्पतालों की भी सूची प्रशासन को सौंपी थी।

इसमें अब चंदन, मेयो, अल्टिस और शेखर हॉस्पिटल को भी कोरोना के इलाज के लिए अधिकृत कर दिया गया है। यहां भर्ती होने वाले मरीज निर्धारित शुल्क देकर अपना इलाज करा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सात अन्य बड़े अस्पतालों में इलाज की सुविधा दिलाने की भी रणनीति बनाई है।

विज्ञापन

न्यूनतम 8000 रुपये एक दिन का खर्च
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इलाज की प्रतिदिन की अधिकतम फीस तय कर दी गई है। जो अस्पताल नेशनल इक्रेडेशन बोर्ड ऑफ  हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर (एनएबीएच) से जुड़े हैं वे लेवल वन में 10000, लेवल टू में 15000 और लेवल 3 में 18 हजार ले सकेंगे। एनएबीएच की मान्यता न रखने वाले अस्पताल 8000, 13000 और 15000 रुपये ले सकेंगे।

आनंदी वाटर पार्क में 2000 रुपये तक किराया

होटलों को कोविड केयर सेंटर बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए शासन से आनंदी वाटर पार्क के रिसॉर्ट में बिना लक्षण वाले मरीज रखे जाने का आदेश जारी कर दिया है। यहां मरीज को सिंगल कमरे का 1600 और डबल का 2000 रुपये किराया देना होगा। यहां कुल 120 कमरे हैं।

शुक्रवार को देर शाम अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने यह आदेश जारी किया। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने शनिवार से यहां मरीजों को भर्ती करने की बात कही है। आदेश में बताया गया है कि आनंदी वाटर पार्क में सिंगल के लिए 25 फीसदी कमरे रखे जाएंगे। इन्हें छोटे बच्चों व 50 से 65 वर्ष की उम्र वालों को दिया जाएगा, जबकि 75 फीसदी कमरे डबल रहेंगे।

कमरे के किराए के अलावा खाने का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। यहां स्वास्थ्य विभाग एक डॉक्टर, दो नर्स और एक फार्मेसिस्ट तैनात करेगा। यह टीम आठ घंटे पर बदलती रहेगी। यदि किसी मरीज की हालत गंभीर होती है तो उसे तत्काल एंबुलेंस से लेबल टू अस्पताल भेजा जाएगा। 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, गर्भवती महिलाओं, असाध्य रोग से पीड़ित मरीजों, बिना अभिभावक वाले छोटे बच्चों को भर्ती नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

लेवाना व पिकैडली के लिए तैयारी पूरी

स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर गुरुवार शाम सीएम व आला अफसरों की बैठक में पहले चरण में तीन होटलों को कोविड केयर सेंटर बनाने पर फैसला हुआ। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार देरशाम आनंदी वाटर पार्क के लिए आदेश भी जारी कर दिया गया, वहीं होटल लेवाना व पिकैडली के लिए भी जल्द ही शासन से आदेश जारी हो जाएगा।

पिकैडली में 100 बेड और लेवाना में 66 बेड हैं। इसके अलावा होटल हयात में 200 बेड, गोल्डन ट्यूलिप में 45 और क्रिस्टल इन इन में 36 बेड आरक्षित हैं। जरूरत पर इन होटलों में भी मरीजों को रखने की अनुमति शासन से मांगी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें