फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सहमे यात्री : ट्रेनों में घटी वेटिंग, पुष्पक, लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस में आसानी से मिल रहे कन्फर्म टिकट 

Sun, 09 Jan 2022 07:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 

सार

एयरलाइन पैसेंजर भी उड़ानों को निरस्त करवा रहे हैं और रिशेड्यूल भी कर रहे हैं। पैसेंजरों की डिमांड पर कई एयरलाइन फ्लाइट रिशेड्यूलिंग की सुविधा नि:शुल्क दे रही हैं, जबकि पहले इसके लिए अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ता था। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिससे पैसेंजर सहमे हुए हैं। वे यात्रा से बच रहे हैं, टिकट निरस्त करवा रहे हैं, जिससे ट्रेनों में सीटों की मारामारी घट गई है। पुष्पक, लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में कन्फर्म टिकट आसानी से मिल रहे हैं। अकेले लखनऊ से मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस की सिटिंग क्लास में 1937 तक सीटें खाली पड़ी हैं। 

विज्ञापन


लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में 635 तथा एग्जीक्यूटिव में 103 तक सीटें खाली हैं। शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार व एग्जीक्यूटिव में क्रमश: 810 तथा 16 सीटें, एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 60, सेकंड एसी में 112 व फर्स्ट में नौ सीटें रिक्त हैं। लखनऊ मेल की इकोनॉमी थर्ड क्लास में 43, थर्ड एसी में 42 सीटें हैं, जबकि स्लीपर में मामूली वेटिंग चल रही है। गोमती एक्सप्रेस की चेयरकार में 69 तथा सेकंड एसी में आठ सीटें खाली चल रही हैं। इसी क्रम में गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली, अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस, बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस सहित अन्य गाड़ियों में भी आसानी से कन्फर्म टिकट मिल रहे हैं।

सीतापुर एलटीटी सुपरफास्ट की स्लीपर में वेटिंग
सीतापुर एलटीटी सुपरफास्ट की स्लीपर में वेटिंग चल रही है। पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में मामूली वेटिंग है, लेकिन थर्ड एसी में 202 तक सीटें खाली हैं। कुशीनगर एक्सप्रेस में वेटिंग है, अवध एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में 108 वेटिंग तथा थर्ड एसी में 13 वेटिंग है, जोकि इस सीजन के हिसाब से बेहद मामूली है।
विज्ञापन


उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने की योजना बना रहे हैं तो वहां के टिकट आसानी से मिल रहे हैं। चंडीगढ़ एक्सप्रेस, काठगोदाम, बाघ, जम्मूतवी में यात्री टिकट निरस्त करवा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 168 टिकट पैसेंजरों ने निरस्त करवाए हैं।

सर्वर सुस्त, नहीं बने टिकट
पैसेंजर तृप्ति भारती ने बताया कि रविवार को मुंबई का टिकट बनवाना था, लेकिन आईआरसीटीसी वेबसाइट के सुस्त सर्वर के चलते पैसा भी कट गया और टिकट भी नहीं बना। अनूप मौर्य को दिल्ली जाना था, उसने लखनऊ मेल में तत्काल के लिए प्रयास किया, पर टिकट नहीं बन सका।

फ्लाइट रिशेड्यूल पर चार्ज नहीं
एयरलाइन पैसेंजर भी उड़ानों को निरस्त करवा रहे हैं और रिशेड्यूल भी कर रहे हैं। पैसेंजरों की डिमांड पर कई एयरलाइन फ्लाइट रिशेड्यूलिंग की सुविधा नि:शुल्क दे रही हैं, जबकि पहले इसके लिए अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें