फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, उनका क्या हुआ जो ट्रेन और फ्लाइट में थे

Sun, 26 Apr 2015 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप आते ही चारबाग स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों के यात्री बाहर निकल गए। ट्रेन की बोगियां के भीतर कंपन हो रहा था। यात्री प्लेटफार्म पर ही खड़े हो गए। जब स्थिति नियंत्रित हुई तब वह बोगियों में बैठ सके।
विज्ञापन


भूकंप के समय चारबाग स्टेशन पर बरौनी मेल, किसान एक्सप्रेस और दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन खड़ी थी। इन ट्रेनों के यात्रियों को भूकंप के झटके लगने लगे। बरौनी मेल से ग्वालियर जा रहे विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि सीट के नीचे का सामान निकलकर बाहर आ गया था।

कुछ बैग भी ऊपर की सीट से गिर गए थे। आसपास के लोगों ने बताया कि भूकंप आ गया है तब तुरंत बाहर निकल गए। वहीं किसान एक्सप्रेस के प्रेमशंकर ने बताया कि सीट के नीचे कुछ देर तक लगातार झटके लग रहे थे।
विज्ञापन


दिन भर यात्रियों की चहलकदमी से गुलजार रहने वाला चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए खामोशी छा गयी। भूकंप के समय स्टेशन पर ट्रेनों के एनाउंसमेंट तक बंद हो गए।

रेलवे कर्मचारियों का भी हुआ बुरा हाल

स्टेशन मास्टर के कमरे में बैठे कर्मचारियों को पहले मेज हिलने और शीशे के टकराने की आवाज सुनायी दी। देखते ही देखते सभी कर्मचारी अपने ऑफिस से बाहर निकलकर प्लेटफार्म पर आ गए।
जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी बाहर निकल गए। इस बीच कुछ यात्रियों को इसकी जानकारी हुई तो वह भी सामान छोड़कर बाहर की तरफ चले गए।

हालांकि इस बीच ट्रेन के संचालन पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ा। वहीं उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे डीआरएम कार्यालय के सैकड़ों कर्मचारी और अधिकारी भी दफ्तर छोड़कर बाहर निकल आए। लोको वर्कशॉप, सीएंडडब्ल्यू और डीजल शेड में भी कर्मचारी सड़क पर चले आए।

वहीं पहली बार भूकंप के झटके लगते ही चारबाग स्टेशन पर जीआरपी मुस्तैद हो गयी। जीआरपी इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय ने वायरलेस पर स्टेशन पर तैनात अपने हर एक जवानों  को सतर्क कर दिया। यह भी बताया गया कि दोबारा झटका आ सकता है। ऐसे में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को खुद बाहर निकाला जाए।
विज्ञापन

और देखते ही देखते खाली हो गया एयरपोर्ट

भूकंप के झटके आते ही एयरपोर्ट टर्मिनल पूरी तरह खाली करा लिया गया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय यात्रियों सहित करीब 600 लोग मौजूद थे।

सीआईएसएफ जवानों ने बिना देरी किए सभी यात्रियों को बाहर निकाला। उस समय गो एयर, इंडिगो और जेट एयर के विमान लखनऊ आए थे। एयरपोर्ट के हिस्से से कांच के टकराने की आवाज यात्रियों को साफ सुनायी दी।

घरेलू विमानों की सेवाओं पर भूकंप के झटकों  का कोई असर नहीं पड़ा। मुंबई से काठमांडु जा रही जेट एयरवेज के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ में कराई गई। इस विमान को वापस मुंबई भेज दिया गया।
 
राजू ने बताया कि वो अबुधाबी से लखनऊ आते समय विमान के भीतर ही थे जब भूकंप आया। विमान में यात्रियों के बीच अफरातफरी न मचे इसके लिए पायलट ने कोई जानकारी नहीं दी। विमान जब लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा तब बताया गया कि भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इसलिए यात्री सावधानी के साथ बाहर निकल जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें