फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, इससे पहले लखनऊ में कब आया था ऐसा भूकंप

Sun, 26 Apr 2015 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप से दहली राजधानी को 81 साल बाद इतने तगड़े झटके लगे। इससे पहले 1934 में बिहार में आए जबरदस्त भूकंप से लखनऊ हिल गया था। तब बिहार में दोपहर करीब 2:13 बजे 8.2 तीव्रता का भूकंप आया था।
विज्ञापन


इससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ था। शनिवार को भी राजधानी की जमीं तीन झटकों से थर्रा गई। ये भूकंप के बाद (आफ्टरशॉक) आने वाले झटके हैं। इसलिए अगले छह महीने तक ऐसे झटकों के आने की आशंका बनी रहेगी।

यह जानकारी अलीगंज स्थित जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) में भूकंप सेल के निदेशक केसी जोशी ने दी। उन्हें उत्तरभारत में भूकंप से हुई तबाही के आंकलन के लिए जीएसआई की टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


जीएसआई उत्तरी क्षेत्र के महानिदेशक सिद्घार्थ स्वरूप ने बताया कि टीम मैक्रो सीसमिक सर्वे कर भूकम्प के ट्रेंड पर रिपोर्ट तैयार करेगी। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि धरती को पांच सीसमिक जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन

नेपाल से कम दूरी इसलिए तेज झटके

इसमें पांचवा जोन सबसे अधिक तीव्रता वाला और पहला जोन सबसे कम तीव्रता वाला होता है। लखनऊ सीसमिक जोन 3 में आता है।

केसी जोशी के अनुसार भूकंप के लिहाज से लखनऊ की धरती सुरक्षित है। यहां की मिट्टी में भूकंप के झटकों को सहने की ताकत है। चूंकि, यह सेडीमेंटरी रॉक की मोटी लेयर है, इसलिए यह शॉक एब्जार्बर का काम करती है।

जीएसआई उत्तरी क्षेत्र केउपमहानिदेशक सिद्घार्थ स्वरूप ने बताया कि भूकंप का केंद्र काठमांडू से 81 किमी की दूरी पर था। जो जमीन से सिर्फ 15 किमी की गहराई पर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर उठा।

चूंकि, लखनऊ काठमांडू से काफी करीब है (करीब 400 किमी)। इसकी दिशा भी लखनऊ की ओर ही थी, इसलिए यहां झटकों की तीव्रता अधिक रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें