फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के खाने में निकली ये चीज देख चीख पड़ी महिला

Tue, 12 Dec 2017 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
खाने में निकला कॉकरोच। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ट्रेनों में यात्रियों को घटिया खाना परोसना बदस्तूर जारी है। ताजा मामला वीआईपी ट्रेनों में शुमार शताब्दी एक्सप्रेस का है। लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (12003) में दिए गए खाने में जिंदा कॉकरोच निकला।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (12017) में जापानी यात्री को दिए कटलेट में कीड़े लगे थे। रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी को दोनों घटनाओं की जांच के साथ कैटरर पर जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं।

लखनऊ जंक्शन से दिल्ली नौ दिसम्बर को रवाना हुई शताब्दी एक्सप्रेस (12003) की सी-7 बोगी की सीट संख्या 55, 56, 57 व 58 पर मंजुला करीबियों संग सफर कर रही थीं। कानपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को खाने के पैकेट दिए गए। मंजुला ने पैकेट खोलकर देखा तो उसमें जिंदा कॉकरोच निकला। यह देख उनकी चीख निकल पड़ी।
विज्ञापन


मामला पता चलने पर अन्य यात्रियों ने भी पैकेट किनारे रख दिए। मंजुला ने बताया कि खाने से सड़ांध भी आ रही थी। इसकी शिकायत ट्विटर से रेल मंत्रालय को की तो हड़कंप मच गया। मंत्रालय ने आईआरसीटीसी के अधिकारियों को जांच के लिए निर्देशित किया। साथ ही कैटरर के खिलाफ जुर्माना लगाने को कहा।
विज्ञापन

जापानी यात्री को नाश्ते में दिया था कीड़े लगा कटलेट

जापानी यात्री को नाश्ते में दिया गया कीड़े लगा कटलेट, जिसकी शिकायत लखनऊ के यात्री ने ट्विटर के जरिए रेल मंत्रालय से की। - फोटो : amar ujala
नौ दिसम्बर को नई दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (12017) में उस वक्त हंगामा मच गया, जब जापानी यात्री को कीड़े लगा कटलेट दे दिया गया। लखनऊ के यात्री अभिजीत ने ट्विट कर रेलमंत्री पीयूष गोयल से इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि सी-9 बोगी की सीट संख्या 55, 56 व 57 पर वे करीबियों के साथ सफर कर रहे थे।

इसी बोगी में जापानी यात्री को नाश्ते में कटलेट परोसा गया। जब उसने पैकेट खोला तो उसमें कीड़े निकले। यात्रियों ने कोच अटेंडेंट से इसकी शिकायत दर्ज कराई। वहीं, अभिजीत ने ट्विट कर रेलमंत्री को मामले की जानकारी दी। मंत्रालय ने जांच के आदेश दिए हैं।

सोते यात्रियों से छीन लिया कंबल
ट्रेनों में कोच अटेंडेंट की अभद्रता का मामला भी सामने आया है। पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) की थर्ड एसी बोगी में सुबह पांच बजे ही कोच अटेंडेंट ने बेडरोल छीन लिए, जबकि ट्रेन गोरखपुर से 30 किमी दूर थी। उस वक्त कई यात्री नींद में थे। यात्री विवेक गुप्ता ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक से इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस पर डीआरएम ने खेद जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें