फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर महंगी हुई पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्किंग महंगी हो गई है। अब निजी कार की मुफ्त पार्किंग की सुविधा भी 10 के बजाय आठ मिनट तक ही मिलेगी। इसके बाद पार्किंग शुल्क लग जाएगा। व्यावसायिक वाहनों और मासिक पास की दरों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें बृहस्पतिवार आधी रात से लागू कर दी गईं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट संचालक के मुताबिक संशोधित शुल्क अन्य हवाई अड्डों पर लागू व्यवस्थाओं के अनुरूप है। नई दरों के तहत अब दोपहिया वाहनों से आठ मिनट तक 50 रुपये, 30 से 60 मिनट तक 100 रुपये और 24 घंटे तक अधिकतम 300 रुपये शुल्क लिया जाएगा। ऑटो के लिए 30 मिनट तक 80, एक घंटे तक 100 और 24 घंटे तक 500 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
निजी कार व एसयूवी के लिए पहले आठ मिनट तक पार्किंग मुफ्त रहेगी। इसके बाद 30 मिनट तक 180 रुपये लिए जाएंगे। यह शुल्क पहले 150 रुपये था। इसी तरह अब एक घंटे तक 200 और 24 घंटे तक अधिकतम 1000 रुपये शुल्क देना होगा। कॉमर्शियल वाहनों के लिए पहले आठ मिनट से ही 200 रुपये शुल्क निर्धारित है। 24 घंटे तक अधिकतम 1200 रुपये लिए जाएंगे। इसके अलावा टेंपो, पिकअप, मिनी बस, बस और ट्रक के लिए आठ मिनट तक 600 तथा 24 घंटे तक अधिकतम 3000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


मासिक पास की नई दरें
मासिक पास में स्टाफ दोपहिया के लिए 300, स्टाफ चार पहिया के लिए 800, कॉमर्शियल टैक्सी व ऑटो के लिए 1000, कैश कैरी वैन के लिए 1500, क्रू वाहन के लिए 8000, होटल वाहन के लिए 15000 और क्रूजर के लिए 20,000 रुपये शुल्क तय किया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने नो पार्किंग जोन या पिकअप-ड्रॉप लेन में तय समय से अधिक रुकने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इनके पहिये क्लैंप करने या क्रेन से वाहन हटाने की कार्रवाई होगी। दोपहिया के लिए 500 और कार, टेंपो, एसयूवी, मिनी बस, बस व ट्रक के लिए 1000 रुपये जुर्माना तय किया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से तय पार्किंग क्षेत्रों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें