फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नाबालिग का बनाया वीडियो फिर पंचायत ने कराई जबरन शादी

Thu, 18 Jun 2015 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीं की छात्रा की दसवीं में पढ़ने वाले छात्र से नजदीकी खुटहन खास गांव वालों को इतनी नागवार गुजरी कि पंचायत में छात्रा के चेहरे पर कालिख पोत दी और उसके साथी छात्र का सिर मुंडवा दिया।
विज्ञापन


मनमानी यहीं खत्म नहीं हुई। प्रेमी-प्रेमिका बताकर दोनों को प्रेम की सजा देने वालों ने सरेआम बेइज्जती के कुछ घंटे बाद मंदिर में नाबालिगों की शादी करा दी।

गुलरिहा थाना क्षेत्र के खुटहन खास गांव में यह सारा वाकया सोमवार को हुआ। पूरे घटनाक्रम को लेकर गांव वालों ने चुप्पी साधे रखी और छात्र-छात्रा के घर वालों ने भी।
विज्ञापन


पूरे मामले के चश्मदीद बने कुछ युवकों ने फोन के कैमरे में रिकॉर्डिंग जरूर कर ली। बुधवार को अचानक यही क्लिप सार्वजनिक हो जाने पर जानकारी पुलिस तक पहुंच गई लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई करने के बजाय शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है।

इस बीच छात्र के पिता ने बेटे के घर में घुसने पर रोक लगा दी, जिसके बाद से वह गांव छोड़कर चला गया। छात्रा को उसके घर वाले साथ ले गए।
 
एसओ गुलरिहा जयवर्धन सिंह ने बताया कि छात्र या छात्रा के घरवालों ने शिकायत नहीं की है। जांच के लिए बृहस्पतिवार को दोनों के घरवालों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

सपा विधायक के परिसर में हुई पंचायत

छात्र-छात्रा को प्रेमी बताकर तालिबानी ढंग के फैसले लागू कराने वाली पंचायत सपा नेता एवं पिपराइच की विधायक राजमति निषाद के परिसर में होने की चर्चा है।

बताते हैं कि गांव के कुछ लोगों ने दोनों को साथ देखकर शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। दोनों को घेरकर विधायक के घर तक लाया गया और वहां पहुंचे लोगों ने पंचायत शुरू करके न सिर्फ मनमाने फैसले सुनाए बल्कि उन्हें लागू भी कराया।

हालांकि विधायक के बेटे अमरेंद्र निषाद ने दोनों को बेइज्जत किए जाने की बात से इन्कार किया है। उनका कहना है कि गांव वालों की पंचायत में दोनों के बीच प्रेम की बात सामने आने पर मंदिर में शादी कराने का निर्णय लिया गया।

छात्रा के चेहरे पर कालिख पोतने या छात्र के बाल काटने की बात गलत है।

सिटी एसपी, हेमंत कुटियाल ने बताया, पंचायत में छात्र-छात्रा को बेइज्जत करने की चर्चा पुलिस तक पहुंची थी। एसओ गुलरिया को जांच के लिए कहा गया है। यदि सिर मूंडने या चेहरा काला करने की बात सही निकली तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें