फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घुंघरुओं की गूंज से गुरु को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
गुईन रोड अमीनाबाद कालका बिंदादीन महाराज की ड्योढ़ी में आयोजित कथक
विज्ञापन
लखनऊ। कथक गुरु पं अर्जुन मिश्रा के शिष्यों ने अपने गुरु की पुण्यतिथि के अवसर पर बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पं कालिका बिंदादीन महाराज ड्योढ़ी पर पं अर्जुन मिश्र की वरिष्ठ शिष्या सुरभि सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद पं अर्जुन मिश्र के जीवन और कार्यों पर तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन

कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह के शिष्यों ईशा रतन, मीशा रतन, अंकिता मिश्रा, आकांक्षा पांडे, संगीता कश्यप, आरती कुशवाहा, सुंदर, मानसी व अनुभव ने श्रीनिवासा गोविंदा, ओम नमो गीतों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संजय मल्होत्रा हमनवा ने किया और अंत में अथर्व इंडिया अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थान के संस्थापक डॉ. वीबी पांडेय ने कथक के महान गुरुओं के जीवन और शिक्षाओं को लिपिबद्ध कर पुस्तक के रुप में प्रकाशित करने की घोषणा की। इसके अलावा पं अर्जुन मिश्र के पुत्र और कथक गुरु पं अनुज अर्जुन मिश्रा की ओर से कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कथक नृत्यांगना नेहा सिंह ने मां दुर्गा के रुप में महिषासुर मर्दिनी की विशेष नृत्य प्रस्तुति दी।

गुईन रोड अमीनाबाद कालका बिंदादीन महाराज की ड्योढ़ी में आयोजित कथक

गुईन रोड अमीनाबाद कालका बिंदादीन महाराज की ड्योढ़ी में आयोजित कथक

गुईन रोड अमीनाबाद कालका बिंदादीन महाराज की ड्योढ़ी में आयोजित कथक

गुईन रोड अमीनाबाद कालका बिंदादीन महाराज की ड्योढ़ी में आयोजित कथक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें