दीपक से मकान में लगी आग, गृहस्थी जली
गुडंबा। मड़ियांव में पलटन छावनी में बृहस्पतिवार सुबह गुड्डू रावत के मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में मंदिर के दीपक से आग लग गई। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में लपटों पर काबू पाया। गुड्डू निजी चालक हैं। उनके मुताबिक सुबह करीब सात बजे वह गाड़ी लेकर ट्रांसपोर्ट नगर गए थे। पत्नी रेणु पॉलिटेक्निक चौराहे के पास एक घर में काम करने गई थीं। दोनों बच्चे स्कूल गए थे। सुबह करीब 8:45 बजे पड़ोसियों ने फोन कर घर में आग लगने की सूचना दी थी। गुड्डू के मुताबिक, बीकेटी की दमकल टीम के देर से पहुंचने के कारण सारा सामान जल गया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि हादसे के समय घर पर कोई नहीं था।