फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम हमला : पाकिस्तान का झंडा फूक कर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद मुस्लिमों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान का झंडा जलाकर गुस्से और गम का इजहार किया गया और पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी, मौलाना सरताज हैदर, मौलाना रजा हुसैन, मौलाना आदिल फराज, टीले वाली मस्जिद में मौलाना फजले मन्नान रहमानी, मौलाना कल्बे सिबतैन नूरी, मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन खान, विधायक रविदास मेहरोत्रा, पूजा शुक्ला, सुमैया राना, उरुषा राना, समाजसेवी ताहिरा हसन मौजूद रहे। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि कोई भी मजहब जुल्म और ज्यादती का समर्थक नहीं है। मौलाना सुफियान निजामी, मौलाना गुफरान, अब्दुल लतीफ, खाला बाजार स्थित तकिये वाली मस्जिद के इमाम डाॅ. लईक हसन की अगुवाई में भी मुसलमानों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने पाकिस्तान का फूंका पुतला

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सरदार पटेल प्रतिमा पर धरना दिया। इस दौरान पाकिस्तान पर कार्यवाही के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। धरने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाल कर कैपिटल के सामने पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, विधि प्रकोष्ठ प्रांत संयोजक संजय, प्रांत प्रचार प्रमुख नृपेंद्र विक्रम सिंह, बजरंग दल के विभाग संयोजक विजय बजरंगी आदि शामिल रहे। वहीं, पर्वतीय महापरिषद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष जानकी अधिकारी और महासचिव चित्रा कांडपाल की अगुवाई में महिलाओं ने जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष कैंडल मार्च निकाला। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वंदना चतुर्वेदी की अगुवाई में महिलाओं ने जीपीओ पर कैंडल मार्च कर मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के संयोजक मोहम्मद आफाक की अगुवाई में राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन के अध्यक्ष पीसी कुरील, शराब बंदी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुर्तजा अली, ईसार फाउंडेशन के अध्यक्ष इसरार अहमद सिद्दीकी, मस्जिद, मदरसा, दरगाह व कब्रिस्तान बचाओ समिति के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद फहीम सिद्दीकी, मोहम्मद खालिद कुरैशी ने दारुलशफा में पाकिस्तान का झंडा फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें