फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद : 72 घंटे में ढाई हजार करोड़ रुपए का भुगतान, कुल तीन लाख 9966 किसानों से अब तक हुई 21.954 लाख मीट्रिक टन की खरीद

Sat, 11 Dec 2021 11:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पिछले 72 घंटे में किसानों के खाते में धान खरीद के बदले 2697.15 करोड़ की राशि भेजी गई है।
विज्ञापन
धान की फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने धान की खरीद और तेज करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो। पिछले 72 घंटे में किसानों के खाते में धान खरीद के बदले 2697.15 करोड़ की राशि भेजी गई है।

विज्ञापन


धान खरीद सत्र 2021-2022 में धान की  खरीद के लिए प्रदेश सरकार ने इस बार पिछली बार से ज्यादा क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। आयुक्त खाद्य एवं रसद सौरभ बाबू ने बताया कि पिछले साल 10 दिसंबर तक 4166 सेंटरों पर खरीद कराई गई थी। इस वर्ष अब तक 73 जिलों में 4457 केद्र खोेले जा चुकेहैं जिन पर  तेजी से धान खरीद हो रही है। चालू खरीफ सीजन में अब तक 309966 किसानों से 21.954 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। समय पर भुगतान भी किया जा रहा है। अब तक 3996.60 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजा जा चुका है। गुरुवार को किसानों से 1.29 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया।

औचक निरीक्षण के निर्देश
आयुक्त खाद्य एवं रसद के मुताबिक सीएमयोगी आदित्यनाथ ने धान की खरीद सुनिश्चित करने के लिए एडीएम, एसडीएम, तहसीलदारों सहित सभी प्रमुख अधिकारियों को खरीद केंद्रों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। कहा है कि किसी भी केंद्र पर कोई अनियमितता न होने पाए। किसानों को कोई परेशानी न हो। पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी जिले में यदि कहीं कोई धान खरीद माफिया नजर आया या ऐसी सूचना मिली तो सीधे वहां के जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें