फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान बचाने को पार्षद निधि से खरीदे जाएंगे ऑक्सीजन कन्संट्रेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन की कमी के चलते जा रही कोरोना मरीजों की जान को देखते हुए नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य व केसरी खेड़ा वार्ड के पार्षद ने पार्षद निधि में पांच लाख रुपये से ऑक्सीजन कन्संट्रेटर खरीदने की मांग की है।
विज्ञापन

उसको लेकर उन्होंने महापौर को प्रस्ताव भी भेजा है। नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र सिंह जीतू का कहना है कि उनके वार्ड के कई कोरोना संक्रमित मरीजों की जान ऑक्सीजन की कमी के चलते गई है।
ऐसे में वह चाहते हैं कि 62.50 लाख रुपये का जो पार्षद कोटा विकास कार्यों के लिए जारी किया गया है, उसमें से पांच लाख रुपये से ऑक्सीजन कन्संट्रेटर नगर निगम प्रशासन खरीदे।
विज्ञापन

जीतू का कहना है कि ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की जरूरत इस समय हर वार्ड में है। ऐसे में सभी वार्डों के लिए पांच-पांच लाख रुपये से ऑक्सीजन कन्संट्रेटर खरीदे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें