फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में बद्री सर्राफ के मालिक को मारी गई थी गोली, एक गिरफ्तार, इंस्पेक्टर विकास नगर सस्पेंड

Thu, 12 Nov 2020 02:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बुधवार देर रात मारी गई थी गोली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र के सीमैप के सामने बुधवार रात 10:30 बजे सर्राफा कारोबारी अभिषेक केसरवानी को गोली मार दी गई थी। इस मामले में अभिषेक के सगे चाचा राजेश केसरवानी व अष्टभुजा पाठक सहित चार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, लापरवाही बरतने पर लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने इंस्पेक्टर विकास नगर को सस्पेंड कर दिया। इंस्पेक्टर ऋषभदेव सिंह पर चौकसी में लापरवाही के बरतने पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे के मुताबिक अभिषेक की हालत ठीक है। वारदात के वक्त वह अपनी पत्नी नेहा के साथ महानगर स्थित घर जा रहे थे। कार सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर गाड़ी रोकी और गोली मार दी।

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक अभिषेक के पिता सुधीर केसरवानी ने सगे भाई राजेश केसरवानी व अष्टभुजा पाठक सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में अष्टभुजा पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच व विकासनगर की टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति को लेकर परिवार में चल रहा है विवाद

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे के मुताबिक बद्री सराफ एंड ज्वेलर्स के मालिक अभिषेक केसरवानी के घर में मोहनलालगंज में जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पिछले साल जमीन के विवाद में मुकदमे भी दर्ज हुए थे जिसमें सीआरपीसी की धारा 143 की भी कार्यवाही की गई। पुलिस संपत्ति व अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें