तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट में दायर केंद्र सरकार के हलफनामे पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने कहा कि शरई कानून में किसी तरह की छेड़छाड़ मुसलमानों को मंजूर नहीं है।
सूबे में सत्ताधारी सपा में चल रहे घमासान पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि चाचा-भतीजा ड्रामेबाजी कर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। जो भतीजा चाचा का नहीं हुआ, बेटा बाप का नहीं हुआ वह प्रदेश का क्या भला करेगा।
बोले, मुसलमान हमेशा वतनपरस्त रहा है और रहेगा। मुसलमानों पर इल्जाम लगाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें।
पचपेड़वा बाजार में सोमवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, तीन तलाक के मुद्दे पर इस्लाम की शरीयत को बदलने की नापाक कोशिश संघ तथा देश की भाजपा सरकार कर रही है।