फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 4 करोड़ की चोरी वाले भी छूट के दायरे में, बिजली चोरों को ओटीएस में छूट देने से मचा बवाल

Tue, 14 Nov 2023 07:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में दस्तावेज देकर आपत्ति जताई है और कहा कि अगर तीन से चार करोड़ की बिजली चोरी करने वालों को छूट दी जाएगी तो आदर्श उपभोक्ता बिल क्यों जमा करेगा?
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावर कॉरपोरेशन की ओर से बिजली चोरी करने के मामले में छूट देने के प्रकरण को लेकर अब नए सिरे से बवाल मच गया है। कई ऐसे लोगों को ओटीएस का लाभ दिया जा रहा है जो करीब 4 करोड़ की बिजली चोरी में पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन


प्रकरण सामने आने के बाद उपभोक्ता परिषद ने मंगलवार को नियामक आयोग पहुंचकर अपनी आपत्ति जता दी है। मांग की है कि बिजली चोरों को छूट दिए जाने से आदर्श उपभोक्ताओं का मनोबल गिरेगा और चोरी की प्रवृत्ति बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें - राजभर का बड़ा बयान, बोले- इंडिया गठबंधन के कई नेता मेरे संपर्क में, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद निर्णय लूंगा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिवाली पर राम मंदिर की इन तस्वीरों पर निहाल हो गए भक्त, गर्भगृह भी जगमगाया
विज्ञापन


मालूम हो कि पावर कॉरपोरेशन की ओर से बकायेदारों के साथ ही बिजली चोरी करने वालों को 65 फीसदी की छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि चोरी करने वालों में सितंबर से अक्तूबर माह में कई तीन से चार करोड़ के बकाएदार हैं। यदि 4 करोड़ वाले को 65 फीसदी की छूट दे दी जाएगी तो उसे सिर्फ 35 फीसदी रकम ही जमा करनी पड़ेगी।

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों से मिलकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। तीन से चार करोड़ वाले बकायेदारों को ओटीएस का छूट देने पर आपत्ति भी जताई। तर्क दिया कि जब 4 करोड़ के बकायदाओं को 65 फीसदी की छूट दी जा सकती है तो फिर आदर्श उपभोक्ता नियमित तौर पर बिजली बिल क्यों जमा करेगा?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें